प्रथम की पसली से चार दिन बाद निकालेंगे गोली

प्रथम की पसली से चार दिन बाद निकालेंगे गोली

इटारसी। शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सतीश डागर के घर के सामने गांधीनगर में प्रथम डागर पिता मनोज डागर 20 वर्ष, निवासी पानी की टंकी के पास गांधीनगर को सूरज कुचबंदिया एवं उसके एक अन्य साथी ने गोली मार दी थी। गोली प्रथम के कंधे से होकर पसली में धंस गयी है। उसका उपचार नर्मदा अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि मामला पेचीदा है और इसके लिए अस्पताल के डाक्टर्स ने अभी करीब चार दिन गोली निकालने का निर्णय टाल दिया है।
दरअसल, गोली उसकी रीढ़ की हड्डी के पास जा धंसी है। ऐसे में काफी सावधानीपूर्वक उसे निकालना होगा। जल्दबाजी या जरा सी चूक होने पर युवक को नुकसान होने की आशंका के कारण डाक्टर्स की टीम ने विशेषज्ञों की देखरेख में गोली निकालने के लिए फिलहाल चार दिन बाद आपरेशन टाल दिया है।
इधर पुलिस थाने में आरोपी सूरज कुचबंदिया और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ पुलिस ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर करने का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच स्वयं एसएचओ रामस्नेही चौहान कर रहे हैं।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!