---Advertisement---

नर्मदापुरम के बैतूल सहित मप्र के अनेक जिलों में बारिश के आसार

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। इन दिनों गर्मी का मार्च चल रहा है, जून जैसे हालात अभी से हो रहे हैं। सूरज की तपन असहनीय है, लेकिन मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 30 मार्च को मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जतायी है। मप्र में अभी से लू जैसे हालात हैं, लेकिन 29-30 मार्च से बदल सकता है मौसम। बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से बादल छाने लगे हैं। अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं के साथ नमी आने से कहीं-कहीं बादल छाने लगे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना गया है। विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

बदलेगा मौसम का मिजाज

मध्यप्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। वर्तमान में हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से बादल छाने लगे हैं। बादल छाने के साथ 29-30 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इन जिलों में बन रही संभावना

मध्यप्रदेश् के विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, दमोह, पन्ना, जिलों में 30 मार्च को, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर और सतना जिलों में 30 और 31 मार्च को तथा अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर और पांढुर्ना जिलों में 31 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.