ठंड के बीच क्रिसमस की तैयारी, सजकर तैयार बाजार
Merry Christmas 2021

ठंड के बीच क्रिसमस की तैयारी, सजकर तैयार बाजार

इटारसी। क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। लेकिन इसको लेकर ईसाई परिवारो में अभी से धूम दिखाई दे रही है। ठंड के बीच क्रिसमस की तैयारी जोरों पर है, पूरा बाजार सज चुका है, और लोग क्रिसमस (Merry Christmas 2021) को लेकर खरीददारी कर रहे है। बाजारों में गिफ्ट आइटम (Gift Items) सज गए हैं। लोगों को गिफ्ट करने तक के लिए खरीदारी शुरू हो चुकी है। वहीं सांता क्लॉज (Santa Claus) के कपड़ो की डिमांड भी बढ़ गई है।

डेकोरेशन के लिए आई चीजे
डेकोरेशन एवं गिफ्ट आइटमों में चॉकलेट, केक, क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज, सेंटा क्लॉज का मास्क, पेंसिल, स्टार, सेंटा क्लाज के ड्रेस, मास्क, क्रिसमस काड्र्स, बेल वाले झूमर, लटकन वाले सेंटा क्लाज, लाइटिंग सेंटा क्लाज, थर्मोकोल के स्टिकर आदि से बाजार सज गए हैं। इसी तरह पेड़ों पर लटकाने वाले बल्ब, स्टार व घरों में टांगने के लिए झूमर भी उपलब्ध हैं। कुछ चर्चों में भी ये सामान मंगाए गए हैंर्।

गाउन और सूट की मांग
क्रिसमस पर सबसे अधिक मांग कपड़ों की होती है। इसाई परिवार इस मौके पर नए कपड़े पहनता है। केसर माल के संचालक श्रेयांश ने बताया कि युवा शूट- पेंट, ट्राउजर्स अधिक खरीद रहे हैं, वही युवतियां गाउन ज्यादा पंसद कर रही है।

सेंटाक्लाज सबसे अधिक पसंद
क्रिसमस का आकर्षण सेंटा क्लॉज है, वही ड्रेस, मास्क ट्री, जिंगल बेल यूजिक सिडी, परी पंख, कैंडल, पमपम आदि को लोग पंसद कर रहे हैं।

केरोल गाकर बांटी खुशियां
नगर में 21 दिसंबर की रात को केरोल सिगिंग और कैंडल लाइट मार्च जारी रहा। इस दौरान युवा विभिन्न चर्चों से कई समूहों में केरोल गाते हुए निकले और अलग- अलग कॉलोनियों में घरों में पहुंचकर कैरोल गाकर क्रिसमस की खुशियां बांटी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!