इटारसी। सोशल मीडिया पर कांग्रेसी नेता आशीष मिश्रा तवानगर द्वारा मुख्यमंत्री, विधायक एवं भाजपा पदाधिकारियों के लिए अभद्र टिप्पणियां करने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसला थाने में टीआई को ज्ञापन दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीष मिश्रा के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान केसला मंडल अध्यक्ष सुशील बरखड़े, विधायक प्रतिनिधि जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ रामकिशोर यादव, कृषि समिति अध्यक्ष निर्भय यादव, केसला मंडल महामंत्री जगदीश बावरिया, मंडल उपाध्यक्ष अमित यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिवनाथ यादव, गोपाल यादव, युवा भाजपा कार्यकर्ता सानू राठौर, बृजेश यादव, शुभम श्रीवास मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर कांग्रेसी नेता ने की अभद्र टिप्पणियां


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








