पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे मास्क

पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे मास्क

इटारसी। पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई (Former minister Vijay Dubey Kakubhai) के समर्थकों और कांग्रेसियों (Congress) ने उनके जन्मदिन पर मास्क वितरित किये। दुबे अपने जन्मदिन पर किसी प्रकार का आयोजन नहीं करने और जन्मदिन नहीं मनाने की पूर्व में घोषणा कर चुके थे। दुबे ने कहा था कि इस कोरोना महामारी (Corona Virus) ने उनके कुछ मित्र छीन लिये और शहर के लोगों को काफी पीड़ा दी है, अत: उन्होंने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया और अपने समर्थकों से भी किसी प्रकार का आयोजन नहीं करने को कहा था। उनके समर्थकों और कांग्रेसियों ने उनकी घोषणा के बाद केवल मास्क वितरण (Mask Distribute) कर शहर के लोगों की सेवा करने का फैसला किया।
पूर्व गृह उप मंत्री विजय दुबे काकू भाई के जन्मदिन व विजयदशमी के पावन पर्व पर कांग्रेसियों ने जनता में मास्क पहनने के लिए जागरूक कर जयस्तंभ चौक के पास मास्क का वितरण किया। अवध पांडेय, उत्सव दुबे ने बताया जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश बामने (Ramesh Bamne), वरिष्ठ कांग्रेसी अर्जुन सिंह ठाकुर (Senior Congressman Arjun Singh Thakur), नगर अध्यक्ष पंकज राठौर(City President Pankaj Rathore), धर्मदास मिहानी, कैलाश नवलानी, सुरेश मालवीय, धर्मेंद्र मालवीय, संजय मिहानी, अजय सिंह राजपूत, नारायण सिंह ठाकुर, मुकेश पिंकी शर्मा, पंकज पटेल, सिद्धीक कुरैशी, शेख शबनम, दयाल, जितेन्द्र उपरीत, दीपक धर, संजय ठाकुर, कांग्रेस आईटी सेल जिला महासचिव राहुल दुबे, संजय वर्मा, विजय अग्रवाल, अनूप गांचले, साहिल अली, शेख इमरान, वैभव शर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, कन्हैयालाल जाधव, सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!