भाजपा की विचारधारा एकात्म मानववाद से प्रेरित: शिव चौबे

भाजपा की विचारधारा एकात्म मानववाद से प्रेरित: शिव चौबे

बूथ स्तर तक होंगे समर्पण दिवस के आयोजन

सोहागपुर। भाजपा की विचारधारा एकात्म मानववाद से प्रेरित है। समर्पण दिवस के कार्यक्रम बूथ स्तर तंज किए जाएंगे । उक्त बात खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव चौबे (Former president Shiv Chaubey) ने गुरुवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजीव शुक्ला ने किया।
भारतीय जनता पार्टी मंडल सोहागपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि एवं आजीवन सदस्यता निधि संग्रह का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी पंडित दिनेश तिवारी , मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, आकाश रघुवंशी, अभय खंडेलवाल, नन्नू छाबड़िया, जगदीश अहिरवार, अभिनव पालीवाल, संजय मालवीय, अंकुश जयसवाल, नितिन सूर्यवंशी संजय दुबे राकेश चौरसिया, विशाल गोलानी, गायत्री साहू, भाग श्री गोलानी, पुष्पा वर्मा, पूनम दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!