---Advertisement---

महादेव की 16 फुट ऊंची चिर निद्रा में लीन प्रतिमा के समक्ष भक्त ले रहे हैं प्रसाद

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नर्मदापुरम मार्ग पर गोकुल नगर खेड़ा स्थित शांति धाम शमशान घाट के मुख्य द्वार पर भगवान महादेव चिर निद्रा में लीन 16 फुट ऊंची प्रतिमा के समक्ष शांति धाम शमशान घाट जनभागीदारी समिति के द्वारा जन सहयोग से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

11 कुंटल साबूदाने की खिचड़ी प्रसाद में दी जा रही है, साथ में नमकीन मट्ठा भी प्रसाद में दिया जा रहा है। शांति धाम शमशान घाट जनभागीदारी समिति को महाशिवरात्रि के प्रसाद वितरण के लिए दानदाताओं ने पर्याप्त सहयोग दिया। आयोजन की पूरी व्यवस्था समिति के प्रबंधक घनश्याम तिवारी ने की है।

प्रसाद वितरण प्रारंभ होने के पूर्व मलका माई एवं भगवान महादेव को प्रसाद का भोग लगाया गया। भगवान की आरती की गई। जीवन कहार एवं प्रीतम कहार द्वारा भगवान शंकर एवं मलका माई का पूजन किया। सुनील दुबे सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आयोजन में भरपूर सहयोग दिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.