---Advertisement---

श्रीहित हरिवंश गौर संगीत महाविद्यालय में गुरुपूर्णिमा पर्व बड़े श्रद्धा से मनाया

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

पिपरिया। यहां के श्रीहित हरिवंश गौर संगीत महाविद्यालय (Shrihit Harivansh Gaur Music College) में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा से मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संचालक सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने परम पूज्य श्री 1008 श्री संगीत शिरोमणि रसिक बिहारी (Rasik Bihari) (रसिक कवि) एवं श्री 1008 श्री रसिक पद रेनू श्रीहितदास जी महाराज (Shrihitdas Ji Maharaj) के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

श्रीहित हरिवंश गौर संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना (Saraswati Vandana) एवं गुरु वंदना से कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। छात्र भागवत प्रसाद विश्वकर्मा (Bhagwat Prasad Vishwakarma) ने राग यमन में छोटा ख्याल एवं भजन प्रस्तुत किया। तबले पर संगत अंकित गढ़वालने की। अंशुल कहार ने भजन प्रस्तुत किया। ढोलक पर संगत श्रीमती अनीता कहार ने की।

महाविद्यालय के छात्रों ने सुंदर गायन एवं संजना गौर कथकनृत्य की प्रस्तुत से श्रोताओं का मन मोह लिया। तबले पर संगत कृष्णा गौर (Krishna Gaur) ने की। प्राचार्य श्रीमती सुगंधी गौर (Principal Mrs. Sugandhi Gaur) ने भारतीय गुरु शिष्य परंपराओं पर एवं मनुष्य जीवन में गुरु का क्या महत्व, पर प्रकाश डाला।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.