---Advertisement---

लाल झंडा यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का दामन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) में संपन्न वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Labor Union) की मंडल परिषद की मीटिंग में इटारसी (Itarsi)-हरदा (Harda) की सभी 6 शाखाओं सहित मंडल की सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

जोनल प्रेसिडेंट सीएम उपाध्याय (CM Upadhyay), जोनल महामंत्री अशोक शर्मा (Ashok Sharma), मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय (Rajesh Pandey), जोनल संयुक्त महामंत्री आरके शर्मा (RK Sharma), जोनल कोषाध्यक्ष कमलेश परिहार (Kamlesh Parihar), मंडल कोषाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ( Ashok Kumar Dubey) की उपस्थिति में संपन्न परिषद की मीटिंग में मजदूर हित में अनेक निर्णय लिए तथा हाल ही में रेलवे बोर्ड, महाप्रबंधक द्वारा वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की मांग पर लिए बड़े निर्णयों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉय यूनियन जबलपुर के जोनल संयुक्त महामंत्री जेए नियाजी ने बड़े पदाधिकारियों सहित सैकड़ों रेल कर्मचारियों एवं इंस्टीट्यूट कोषाध्यक्ष दीपक मालवीय के साथ अशोक शर्मा की आक्रामक कार्यशैली से प्रभावित होकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

जोनल प्रेसिडेंट सीएम उपाध्याय ने सभी को माला एवं तिरंगी पट्टी पहनाकर संघ की सदस्यता दिलाई। जेए नियाजी भोपाल मंडल के बड़े कर्मचारी हितैषी लीडर के रूप में पहचाने जाते हैं, इनकी संघ में एंट्री से मजदूर संघ इटारसी एवं भोपाल में बहुत मजबूती से नए आयाम स्थापित करेगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.