सफाई के लिए टोली लेकर वार्डों में पहुंचे नगरपालिका अध्यक्ष

आज वार्ड 28 और 33 में चला विशेष सफाई अभियान
इटारसी।
नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 एवं कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है।

अभियान के तहत आज वार्ड 28 और 33 में स्वच्छता टोलियों ने सघन सफाई अभियान चलाया। अभियान में स्वच्छता दूतों के उत्साह वर्धन और आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे भी पहुंचे। इस दौरान नगरपालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले, स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी, वार्ड 28 की पार्षद वंदना ओझा, वार्ड 33 की पार्षद राजेश्री धूरिया और प्रतिनिधि रमेश धूरिया मौजूद थे।

नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने बताया कि अभियान का आज दूसरा दिन था। जिसमे 6 टोलियों बनाकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह रोजाना जारी रहेगा। श्री चौरे ने बताया कि शहर के प्रत्येक हिस्से में सघन सफाई अभियान चलाया जाएगा। आम जनता इसमें सहयोग करे और जहां गंदगी नजर आ रही है उसकी सूचना वार्ड के पार्षद और सफाई दरोगा को दें।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!