इटारसी। मप्र शासन ने नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर दिया है, अब जिला होशंगाबाद (Hoshangabad) कहलाएगा नर्मदापुरम (Narmadapuram)।भारत सरकार (Government of India) से अनापत्ति प्राप्त होने के बाद गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के पत्र के माध्यम से राज्य सरकार ने होशंगाबाद जिला होशंगाबाद के शहर का नाम तत्काल प्रभाव से नर्मदापुरम के रूप में बदल दिया है।
राजस्व मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी (Deputy Secretary) चंद्रशेखर वालिम्बे (Chandrashekhar Walimbe) के हस्ताक्षर से जारी पत्र में इस आश की जानकारी दी गई है। इसके बाद आज से ही होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम हो गया है।
अब होशंगाबाद नहीं, नर्मदापुरम कहिए


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








