होशंगाबाद। एसपी संतोष सिंह गौर (Sp Santosh Singh Gour)ने जिले के अनेक स्थानों से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक ही स्थान पर 5 वर्ष की पदस्थापना अवधि पूर्ण करने के बाद प्रशासनिक दृष्टिकोण से अलग-अलग थानों में स्थानांतरित किया है। आज जारी सूची के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद चौरसिया (Assistant Sub-Inspector Jagdish Prasad Chaurasia) को अस्पताल सहायता केंद्र थाना होशंगाबाद से पिपरिया, सहायक उपनिरीक्षक डेलाराम ठोके को देहात होशंगाबाद से बाबई, सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी को इटारसी से रामपुर, सहायक उपनिरीक्षक ममता वाजपेई पिपरिया से बनखेड़ी, सहायक उपनिरीक्षक मुन्नी लाल तिवारी स्टेशन रोड पिपरिया से सोहागपुर, सहायक उपनिरीक्षक ललिता बाई मेहरा विशेष किशोर पुलिस इकाई इटारसी से पिपरिया, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह परिहार को थाना पिपरिया से बनखेड़ी, प्रधान आरक्षक रामकुमार यादव कंट्रोल रूम होशंगाबाद से रक्षित केंद्र होशंगाबाद, सुनील कुमार भंवर थाना देहात होशंगाबाद से तवानगर, रामजीवन साद सिवनी मालवा से इटारसी, अनिल कुमार मौर्य पिपरिया से पचमढ़ी, हुकुम यादव थाना देहात होशंगाबाद से रामपुर, गोपाल पटैया थाना कोतवाली होशंगाबाद से थाना यातायात होशंगाबाद, देवी सिंह राजपूत एसडीओपी कार्यालय सिवनी मालवा से थाना डोलरिया, उमेश कुमार मिश्रा थाना कोतवाली से तवानगर, कल्लू सिंह थाना पिपरिया से बनखेड़ी, रेखा मुनिया थाना इटारसी से पिपरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक शोभा धुर्वे विशेष किशोर पुलिस इकाई इटारसी से रामपुर, कैलाश मालवीय इटारसी से पथरोटा, विजय सिंह कीर एसडीओपी कार्यालय सिवनी मालवा से डोलरिया, नारायण सिंह पिपरिया से बनखेड़ी, सुनील चौधरी इटारसी से तवानगर, रीता कुमरे थाना पिपरिया से स्टेशन रोड पिपरिया, आरक्षक मोहसिन खान थाना सोहागपुर से पिपरिया, महेंद्र सिंह धुर्वे थाना बाबई से यातायात होशंगाबाद, राजेश खत्री थाना सोहागपुर से बाबई, लक्ष्मी राजपूत परिवार परामर्श केंद्र होशंगाबाद से रक्षित केंद्र होशंगाबाद, तबरेज अली देहात होशंगाबाद से रामपुर, केसर सिंह सोहागपुर से रक्षित केंद्र होशंगाबाद, विवेक परते इटारसी से डोलरिया, सौरव पवार यातायात होशंगाबाद से रक्षित केंद्र होशंगाबाद, प्रियंका जवने अजाक होशंगाबाद से रक्षित केन्द्र होशंगाबाद, मनोज कुमार जायसवाल सोहागपुर से पचमढ़ी, मनोहरलाल बारेला बनखेड़ी से महिला सेल होशंगाबाद, प्रकाश कुमार अहिरवार बनखेड़ी से पिपरिया, रविंद्र उईके इटारसी से पथरोटा, गुड्डू उईके पथरोटा से रामपुर, प्रदीप कुमार परते पथरोटा से तवानगर और मनीष कुमार खोदरे को सिवनी मालवा से इटारसी स्थानांतरित किया है।