प्रियंका दीक्षित भोपाल रेल मंडल की नई सीनियर डीसीएम

प्रियंका दीक्षित भोपाल रेल मंडल की नई सीनियर डीसीएम

भोपाल। श्रीमती प्रियंका दीक्षित (Mrs. Priyanka Dixit) ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल मंडल के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व प्रियंका दीक्षित पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में उप-मुख्य यातायात प्रबंधक एवं मुख्य जन संपर्क अधिकारी के महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुकी हैं।

निवर्तमान वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश (Vijay Prakash) का स्थानांतरण पीओ/आरसीटी भोपाल के पद पर हुआ है। श्रीमती दीक्षित भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) (IRTS) बैच-2009 की रेल अधिकारी हैं। श्रीमती दीक्षित ने अपनी रेल सेवा वर्ष-2012 से सिकंदराबाद मंडल (Secunderabad Division) में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद से प्रांरभ कीं। इसके उपरांत वर्ष-2013 से पश्चिम मध्य रेल में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। श्रीमती दीक्षित के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल मंडल (Bhopal Division) के पद पर पदस्थापना से वाणिज्य विभाग सहित मंडल के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: