इटारसी। प्रज्ञा मानव कल्याण ट्रस्ट (Pragya Human Welfare Trust) की अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ साध्वी प्रज्ञा भारती (Dr. Sadhvi Pragya Bharti) 11 फरवरी को साईं नगर स्थित प्रज्ञा श्याम सुंदर भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगी एवं दोपहर 2 बजे से परिसर में प्रवचन होंगे।
प्रज्ञा मानव कल्याण संस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रमोद पगारे (Trustee Pramod Pagare) ने बताया कि इटारसी शहर के न्यूयार्ड के समीप साईं नगर कॉलोनी में समाजसेवी नलिन पटेल ने अपने पिता श्यामसुंदर पटेल की स्मृति में प्रज्ञा श्याम सुंदर भवन के लिए जमीन दान में दी है। उसी जमीन पर प्रज्ञा श्यामसुंदर आश्रम बनाया जा रहा है। आश्रम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस आश्रम का निरीक्षण साध्वी प्रज्ञा भारती करेंगी एवं दोपहर 2 बजे से प्रज्ञा भक्त मंडल एवं धर्म प्रेमियों को संबोधित करेंगी।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
प्रज्ञा श्यामसुंदर भवन का निरीक्षण करेंगी साध्वी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com