शशिकला बनी अभा हिन्दू महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष

शशिकला बनी अभा हिन्दू महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष

इटारसी। अखिल भारत हिन्दू महासभा (All India Hindu Mahasabha) में श्रीमती शशिकला रैकवार को प्रदेश महिला संगठन उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कार्यकारिणी में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल की समर्थक श्रीमती शशीकला रैकवार को प्रदेश कार्यालय भोपाल (Bhopal) में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पद से मनोनीत किया गया है।

संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जैसवाल ने कहा कि श्रीमती शशिकला रैकवार ने निस्वार्थ भाव से संगठन को अपना समय दिया एवं नगर में संगठन का नेतृत्व व्यवस्थित रूप से संभाला और ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर में संगठन का विस्तार किया है। अपनी नियुक्ति के बाद शशिकला रैकवार ने कहा कि हम 2023 में होने बाले मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में संगठन की भूमिका बनाएंगे, साथ ही बहुत जल्द ही संगठन के अन्य सदस्यों के कार्य को देखते हुए सभी को पद दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में इटारसी नगर (Itarsi Nagar) में संगठन सदस्य मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्र्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश, जिला, नगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!