इटारसी। सांसद उदय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर प्रधान मंत्री सोलर पैनल योजना पुनः प्रारंभ करने की मांग की है।प्रधानमंत्री श्री मोदी को लिखे पत्र में सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री सोलर पैनल योजना के तहत किसानों को सब्सिडी पर सोलर पैनल स्थापित कर कृषि क्षेत्र में सुलभ विद्युत आपूर्ति करना संभव हुआ था। वर्तमान में विद्युत की बढ़ती मांग और आपूर्ति में सामंजस्य स्थापित करने में भी यह योजना मील का पत्थर साबित होगी, किंतु योजना के बंद होने से विद्युत आपूर्ति कृषि क्षेत्र में मांग व आपूर्ति में असमानता की स्थिति निर्मित हुई है। अनुरोध है कि कृषि और कृषक हित में पुनः प्रधान मंत्री सोलर पैनल योजना प्रारंभ करने की कृपा करेंगे, जिससे कृषकों को सब्सिडी पर सोलर पैनल योजना का पुनः लाभ मिल सकेगा। जानकारी सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी ने मीडिया को प्रदान की है।
सोलर पैनल योजना : सांसद ने लिखी प्रधानमंत्री को चिट्ठी


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








