केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में किया उम्दा प्रदर्शन

केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में किया उम्दा प्रदर्शन

इटारसी। केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता अन्डर-17, 2022-23 का आयोजन छात्र के लिए नई दिल्ली एवं छात्राओं के लिए ग्वालियर में 01 नवम्बर से 05 नवम्बर तक किया गया।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के क्रीडा प्रभारी अभिषेक संतोरे ने बताया कि भोपाल संभाग की छात्र टीम में विद्यालय के 08 खिलाडी शामिल थे। प्रतियोगिता में भोपाल ने अपने पूल में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार ग्वालियर में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में छात्राओं ने भी अपने पूल में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर छात्र-छात्राओं का स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन ऑफ इंडिया में चयन होने की पूरी सम्भावना हैं।

विद्यालय के प्राचार्य आर.के.रूद्र, अखिलेश उपाध्याय जे.राम एवं हॉकी कोच शेख नियाज ने टीमों के अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!