---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

सराफा बाजार की दुकान से दस लाख का सोना और 52 हजार नगदी चोरी करने वाला पकड़ाया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सिटी पुलिस (City Police) ने सराफा बाजार (Sarafa Bazaar) में 6-7 जून की दरमियानी रात में दो नकाबपोशों द्वारा चुराए लगभग 140 ग्राम सोना एवं 60000 नगदी की चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। वारदात पांचवी लाइन स्थित मनोज स्वर्णकार (Manoj Swarnkar) की दुकान में हुई थी। उनकी दुकान में जेवर बनाने हेतु विभिन्न सराफा व्यवसायियों से प्राप्त सोना रखा हुआ था, जो दो नकाबपोशों ने चुरा लिया। घटना अधिवक्ता रमेश के साहू (Advocate Ramesh K Sahu) की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) में कैद हो गयी थी।

मामले की लिखित शिकायत फरियादी ने इटारसी थाना प्रभारी इटारसी और पुलिस अधीक्षक नर्मदा पुरम को भी भेज दी थी। सिटी पुलिस ने घटना को चुनौती के तौर पर लिया और मामले में शिकायत मिलने के चौबीस घंटे के भीतर आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों ने फरियादी मनोज स्वर्णकार की दुकान के भीतर रखा सोना और नगदी 52 हजार रुपए सहित 10 लाख 52 हजार की चोरी की थी।

थाना प्रभारी गौरव बुंदेला (Police station incharge Gaurav Bundela) के अनुसार सूचना के बाद से ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पुलिस टीम को उच्च अधिकारियों ने निर्देश प्राप्त करके चोरों की तलाश में लगा दिया था और चौबीस घंटे से कम समय में पुलिस को सफलता मिल गयी। मामले में प्रवीण स्वर्णकार और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवीण स्वर्णकार फरियादी के रिश्ते में भाई लगता है, और फरियादी ने अपनी शिकायत में उस पर संदेह भी जताया था।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.