---Advertisement---

Update : तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण को उपचार के बाद घर भेजा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। केसला ब्लॉक के ग्राम पुरानी बंदी परिसर झुनकर परिक्षेत्र सुखतवा में आज सुबह 6:30 बजे खेत में गुल्ली बीनने के दौरान ग्रामीण झूलन पिता किशोरा कलमे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतवा में उपचार के बाद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में भेजा। यहां से उपचार के बाद उसे वन विभाग ने वापस घर छोड़ दिया है।

उप वन मंडल अधिकारी नर्मदापुरम मान सिंह मेरावी ने बताया कि आज ग्राम पुरानीबंदी परिसर झुनकर परिक्षेत्र सुखतवा में प्रात: 6:30 बजे वन्यप्राणी तेंदुए ने झुलन पिता किशोरीलाल कलमे को घायल कर दिया था। वन अमले को सूचना मिलने पर घायल व्यक्ति के कंधे पर तेंदुए के दातों के गहरे घाव पाये गये। व्यक्ति तेंदुए के हमले से घबराहट के कारण अत्यंत घायल हो चुका था। तत्काल घायल व्यक्ति का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतया में कराया गया।

झूलन को तात्कालिक, प्राथमिक सहायता राशि 1000 रुपए प्रदान की गयी। उसे शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतवा से शासकीय चिकित्सालय इटारसी रेफर किया जहां से उन्हें उपचार के बाद वापस उनके निवास पर छोड़ा गया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!