---Advertisement---

संकल्प यात्रा के दौरान डब्ल्यूसीआरएमएस के नेताओं ने किया पौधरोपण

By
—
Last updated:
Follow Us

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Mazdoor Sangh) मुख्य शाखा इटारसी (Itarsi) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज सुबह न्यू यार्ड बिजली ऑफिस में पहुंचा, जहां पर संकल्प यात्रा के अंतर्गत जितने भी कर्मचारी थे उनको ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को लागू करने और यूपीएस ( UPS) में कमी को बताया।

कर्मचारियों को बताया दूसरा जो संगठन है, उसके बड़े नेता भारत सरकार के सामने नतमस्तक हो गये हैं। उसके विरोध में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस (National Federation of Indian Railway Men) के महामंत्री एम राघवैया (M Raghavaiah) एवं अशोक शर्मा (Ashok Sharma) के नेतृत्व में जब तक रेलवे कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी जाएगी, जब तक तिरंगा झंडा यूनियन क्रमबद्ध आंदोलन करता रहेगा।

संगठन के पदाधिकारी भागीरथ मीना, राजेश गौर, प्रीतम तिवारी एवं युवाओं के नेतृत्व में रेलवे अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सा अधीक्षक शिवम कुलश्रेष्ठ एवं सभी कर्मचारियों से संकल्प यात्रा के अंतर्गत जनसंपर्क किया एवं ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए तिरंगा झंडा क्या-क्या कदम उठा रहा है, वह बताया। मुख्य शाखा नेइस मौके पर पौधरोपण भी किया। इस दौरान जोनल मीडिया प्रभारी रोमेश चौबे जो अल्प प्रवास पर इटारसी आए थे, वे भी शामिल रहे। मुख्य शाखा ने एनपीएस को समाप्ति के लिए,ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के लिए, गाय के लिए, महामंत्री के लिए, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे के लिए एक-एक पौधे लगाये।

इस दौरान रोमेश चौबे ने बताया कि आने वाले टाइम में लाल झंडे का पूरे भोपाल ही नहीं अपितु जबलपुर जोन से सूपड़ा साफ हो रहा है, क्योंकि उनके जो शीर्ष नेता हैं, वह तिरंगे झंडे के जो प्राइवेट फर्टिलाइजेशन कंपनी भटनागर कंपनी उसको समाप्त करने के पश्चात जो छोटे-छोटे टुकड़ों के रूप में बंटे हुए हैं, वह लाल झंडे में जाकर युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अशोक शर्मा को मजबूत बनाना है। उक्त जानकारी मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने दी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.