---Advertisement---

युवा नेता रोहन जैन युवक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। युवा नेता रोहन जैन (Rohan Jain) प्रदेश कांग्रेस (Congress) के प्रवक्ता नियुक्त हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक कांग्रेस श्रीनिवास बीवी (Srinivas Biwi) द्वारा जारी सूची में रोहन जैन का नाम शामिल है। युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल (Youth Congress Young India Ke Bol)कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर करती है। इसके माध्यम से युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रवक्ताओं का चयन किया जाता है।

इस वर्ष भी भोपाल (Bhopal) प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यह आयोजन किया गया जिसमें नर्मदापुरम (Narmadapuram) से रोहन जैन ने भाग लेकर इस पद पर अपनी जगह बनाई है। इससे पूर्व प्रदेश स्तर पर हुए इस आयोजन में रोहन जैन ने प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। श्री जैन एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। श्री जैन की इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सैनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी, जिला विचार विभाग अध्यक्ष भूपेश थापक, विक्की मौर्य, प्रदेश सचिव फैजान उल्हल, गुलाम मुस्तुफा, अफरीद खान, शिराज खान आदि ने बधाई दी है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!