किया भगवान परशुराम का पूजन-अभिषेक

किया भगवान परशुराम का पूजन-अभिषेक

इटारसी। सर्व ब्राह्मण समाज ने आज भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा से मनाई। दूसरी लाइन स्थित परशुराम भवन में सुलह समाज के सदस्यों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।
आज अक्षय तृतीया के दिन सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जयंती मनायी।  इस अवसर पर ब्राह्मण सेना के तत्वावधान में नेहरू गंज में स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन, अभिषेक, हवन, किया गया।
it2942017परशुराम जयंती के इस आयोजन में सभी पदाधिकारी एवं ब्राह्मण समाज के सभी सदस्य उपस्थित हुए। विधि के साथ आचार्य पंडित मोहन प्रसाद शास्त्री द्वारा उनके शिष्यों के साथ यजमान ब्राह्मण सेना संस्थापक गजानन तिवारी, सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेद्र ओझा, मयंक मिश्रा, प्रकाश शर्मा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, गोलू मिश्रा, अंकित दीक्षित, रवि सावदकर, अमन दुबे, संतोष शर्मा, चंद्रमोहन दुबे, संजय भार्गव, सुनील शर्मा, प्रशांत भार्गव, नरेंद्र भार्गव, राजेश पांडे, दीपक श्रोती, मनोहर तिवारी, आलोक तिवारी, चंद्रकांत भार्गव, दिनेश उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, देवेश भारद्वाज, अजय शुक्ला, अनिल तिवारी, कुलभूषण मिश्रा, सुनील तिवारी, रमन शर्मा, मनीष जोशी, सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!