नरवाई से पर्यावरणीय क्षति को कम करने युवाओं ने लिया संकल्प

इटारसी। नरवाई से हानि को झेल चुके पांजराकलॉ के निवासियों में से चयनित युवाओं का दल पर्यावरण संरक्षण दूत के रूप में कार्य करेगा। यह संकल्प उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को के द्वारा पांजराकलॉ में आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लिया।
ग्राम पांजराकलॉ में बीट एयर पॉलुशन थीम पर आधारित कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, वृद्धों, युवाओं के साथ बच्चों ने भविष्य में पर्यावरणीय संकट से बचने के लिये व्यक्तिगत पहल तथा जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। एप्को भोपाल के प्रतिनिधि के रूप में चैतन्य समैया ने यूनाइटेड नेशन द्वारा निर्धारित थीम के वैज्ञानिक पहलुओं को समझाया। लोक कलाकार सुरेश पटेल ने गीतों के माध्यम से वृक्षों का महत्व बताया। पोस्टर प्रदर्शनी में साइंस टून के द्वारा पर्यावरणीय क्षति को बताया। स्त्रोत विद्वान केएस तोमर ने उन स्थानीय पौधों की जानकारी दी जिन्हें वायु प्रदूषण को कम करने के लिये लगाया जा सकता है। एप्को के वैज्ञानिक डॉ आरके जैन का संदेश उपस्थित प्रतिभागियों को बताया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतिभागिता के आधार पर पुरस्कार भी प्रदान किये। स्मृति चिन्ह के रूप में गमले में लगे पौधे भेंट किये गये।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!