पोला पर्व पर राणी सती जन्मगाथा का आयोजन

इटारसी। श्री द्वारिकाधीश महिला मंडल ने पोला अमावस्या के अवसर पर राजस्थानी संस्कृति के राणी सती जन्मगाथा समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज की सैंकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।
शहर में महिलाओं की सबसे बड़ी धार्मिक, सामाजिक संस्था श्री द्वारिकाधीश महिला मंडल इटारसी द्वारा पोला अमावस्या के अवसर पर राणी सती जी की जन्मकथा का संगीतमय आयोजन किया। कार्यक्रम में मारवाणी समाज की महिलाएं अपनी परंपरागत वेशभूषा में सजधजकर शामिल हुईं। बताया गया कि राणी सती जी का जन्म पोला अमावस्या के दिन ही हुआ था। उन्होंने हिन्दु संस्कृति की रक्षा के लिए महिलाओं को जागृत किया और अपने पतिव्रता धर्म का पालन करते हुए सती होकर प्राण न्यौछावर कर दिये। बड़े मंदिर में आयोजित यह धार्मिक, सामाजिक आयोजन तीन घंटे तक चला। राणी सती पुराण मंगल पाठ का संगीतमय वाचन श्री द्वारिकाधीश महिला मंडल संयोजक हेमा पुरोहित ने स्वयं किया।

it30819 6
इस अवसर पर जबलपुर के प्रसिद्ध कलाकार पुनीत लांजे ने सुंदर झांकी के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मंडल की संरक्षक श्रीमती कल्पना सीतासरन शर्मा, प्रमिला सुरेश गोयल, अनिता अग्रवाल, कावेरी देवी अग्रवाल सहित सैंकड़ों महिलाएं और नागरिक उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!