भाजयुमो की कार्यशाला में महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा

इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल की एक दिनी कार्यशाला वृन्दावन गार्डन परिसर में हुई। कार्यशाला में युवा मोर्चा की मतदान केंद्र स्तर की संरचना, स्पेशल 11 टीम के संयोजकों के विभिन्न दायित्व एवं अपेक्षित कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल ने सरकार की योजना एवं भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ की जानकारी दी।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रांशु राणे ने नमो एप्स एवं युवा मोर्चा की चुनाव की तैयारियों को लेकर युवाओं से चर्चा की। साथ ही आगामी 25 सितंबर 2018 को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में होने जा रहेे कार्यकर्ता महाकुंभ में युवा मोर्चा से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना बनाई। कार्यशाला में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी रणजीत सिंह चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन चौधरी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं युमो जिला प्रभारी सुनील राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने विस्तार से विभिन्न महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला।
भाजयुमो के नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा जिला मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी कल्पेश अग्रवाल, नपा सभापति राकेश जाधव भाजपा नगर मंत्री पार्थ सिंह राजपूत, कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोलू मालवीय, नरिंदर सिंह सलूजा, जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, विपिन चांडक, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी गजेंद्र चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सोनी, ऋषभ दुबे, मंडल महामंत्री गोपाल शर्मा, मयंक महतो, उपाध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी, जीतू भदौरिया, सौरभ मेहरा, विपुल चौधरी, हन्नु बंजारा, प्रसेनजित दास, नगर मंत्री चेतन चौरे, प्रिंस सलूजा, विकास वैष्णव, पिंटू अरक्का, रोहित मेषकर, कोषाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर, आईटी सेल प्रभारी शुभम सिंह राठौड़, सह मीडिया प्रभारी संजय मालवीय, कार्यालय मंत्री आदित्य आचार्य, सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक शुक्ला सहित सभी मंडल कार्यसमिति सदस्य, वार्ड संयोजक, स्पेशल 11 टीम सदस्य एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन युमो मंडल महामंत्री गोपाल शर्मा तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!