रैंप निर्माण की धीमी गति, यात्री होंगे परेशान

इटारसी। रेलवे स्टेशन पर रैंप निर्माण की धीमी गति से बारिश के मौसम में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी में तो यात्री परेशान हुए ही हैं, बारिश में यह परेशानी और भी बढ़ जाएगी।
देश के प्रमुख रेल जंक्शनों में शुमार इटारसी रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ वर्षों से विकास कार्य चल रहे हैं। इन्हीं कार्यों में चल रहे रैंप निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है। रेलवे स्टेशन के सात में से छह प्लेटफार्म की छत बीच में से बीस से पच्चीस फीट तक खोल दी गई है। बताया जाता है कि यहां रैंप का निर्माण होना है जिसकी शुरुआत प्लेटफार्म नंबर 6-7 से हुई थी। हालांकि यहां पहले से ही शेड नहीं हैं और गाडिय़ों को इन प्लेटफार्म पर कम संख्या में लिया जाता है। लेकिन प्लेटफार्म चार-पांच पर भी पिछले छह माह से यह काम चल रहा है और अभी महज नींव भरने का काम ही हुआ है। यानी इन चार प्लेटफार्मों पर अभी रैंप निर्माण की बुनियाद ही रखी जा सकी है। शेष काम में कितना समय लगेगा कहा नहीं जा सकता है। इसी बीच प्लेटफार्म 2-3 के शेड भी मध्य से खोल दिये गये हैं। इसके चलने अब इन प्लेटफार्मों पर गर्मी में तो यात्री परेशान है ही नहीं। बारिश में यह परेशानी दोगुनी हो जायेगी। चूंकि यह प्लेटफार्मों के बीच का क्षेत्र है। जहां यह धीमी गति का निर्माण कार्य चल रहा है। यात्रियों की असुविधा को लेकर लेकर रेल अधिकारियों से बात करनी चाहिए, लेकिन उन्होंने मंडल स्तर पर हो रहे निर्माण कार्य की बात कहकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!