- – हॉकी का दो दिनी चयन शिविर नर्मदापुरम और इटारसी में लगा
- – चयन शिविर में मध्यप्रदेश से करीब सवा सौ खिलाड़ी शामिल हुए
इटारसी। सब जूनियर नेशनल पुरुष हॉकी टीम मध्यप्रदेश के लिए चयन प्रक्रिया आज संपन्न हो गयी। चयन प्रक्रिया में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब सवा सौ खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी हॉकी कला का जादू दिखाया। बेहतर खेल के आधार पर चयन समिति ने 25 खिलाडिय़ों का चयन किया है।
तीन सदस्यीय चयन कमेटी में इमरान खान, कन्हैया गुरयानी और प्रवीण पसेरिया शामिल थे। कमेटी के सदस्य एवं डीएचए सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि दो दिन नर्मदापुरम के मैदान पर और आज एक दिन इटारसी के मैदान पर खिलाडिय़ों का खेल देखा गया और इसके बाद 25 लड़के चयनित किये।


इन चयनित खिलाडिय़ों का शिविर जबलपुर में लगेगा। इन्हीं में से मध्यप्रदेश की टीम बनेगी जो चेन्नई में होने वाली 15 वी हॉकी इंडिया सब मेन जूनियन नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होगी।