आगजनी से फसल प्रभावित 215 किसानों को 98 लाख 83 हजार की सहायता राशि स्वीकृत

आगजनी से फसल प्रभावित 215 किसानों को 98 लाख 83 हजार की सहायता राशि स्वीकृत

इटारसी। जिला प्रशासन ने पिछले दिनों विभिन्न ग्रामों में नरवाई की आग से जली फसल से हुई नुकसानी पर सहायता राशि स्वीकृत की है कलेक्टर ने लगभग 99 लाख 83 स्वीकृत की है जो 215 किसानों को दी जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के माखननगर (Makhan Nagar) में विगत दिवस विभिन्न ग्रामों में आगजनी से हुई फसल नुकसानी से प्रभावित 215 किसानों को 98 लाख 83 हजार 500 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई। जिला प्रशासन नर्मदापुरम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवही कर आगजनी से प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत राशि स्वीकृत की गई हैं। सर्वे कार्य के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) द्वारा राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई थी,जिनके द्वारा इन ग्रामों का व्यवस्थित ढंग से सर्वे कार्य किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कल ही कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी डॉ. गुरकरण सिंह ने माखन नगर के इन क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कर खेतों में जली फसल का निरीक्षण किया था। कल ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी किसानों से मिलने पहुंचे थे। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्वे के आधार पर यह सहायता राशि स्वीकृत की है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!