गांधी मैदान की दीवार और नाली बनेगी

इटारसी। गांधी मैदान की बहुप्रतीक्षित नाली और दीवार जल्द बनेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है और बुधवार को सब इंजीनियर आदित्य पांडेय ने ले-आउट भी डाल दिया है। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र तोमर, सचिव कन्हैया गुरयानी और जयराज सिंह भानू भी मौजूद थे।
बता दें कि गांधी मैदान की बाउंड्रीवाल विगत तीन वर्ष पूर्व पटाखा बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से तोड़ी गई थी। लेकिन, फिर किसी न किसी कारण से यह दीवार नहीं बन सकी और इसी तरह से हॉकी और क्रिकेट खिलाडिय़ों की एक मांग नाली निर्माण की थी जो विगत कई वर्षों से थी। खिलाडिय़ों के सामने समस्या यह थी कि उनकी गेंदें नाली में जाकर खराब हो जाती है। कई बार खिलाडिय़ों ने अखिल भारतीय आयोजनों में और ज्ञापन के माध्यम से और मौखिक मांगों में नाली निर्माण के लिए नगर पालिका से निवेदन किया था। अब यह दोनों काम प्रारंभ हो रहे हैं।

यह है प्लान
गांधी मैदान की अधूरी बाउंड्रीवाल को पूर्ण करने के लिए स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। यहां 40 मीटर लंबी और छह फुट ऊंची दीवार 4.10 लाख रुपए की लागत से बनायी जाएगी। इसी तरह से गांधी मैदान के उत्तर-पूर्वी गेट से पश्चिमी गैलरी तक 4.50 लाख की लागत से 90 मीटर पक्की नाली बनायी जाएगी और उसके आगे गेंद की सुरक्षा के इंतजाम किये जाएंगे। इसे बहुउद्देश्यीय बनाने का विचार है जिससे गेंद भी सुरक्षित रहे और लोग इसे बैठक के लिए भी इस्तेमाल कर सकें।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!