इटारसी। हरतालिका तीज व्रत( Hartalika teej vrat) आज है। घरों और मंदिरों में महिलाओं ने फुलेरा बांधकर भगवान शिव(Bhagwan Shiv) और पार्वती(Parvarti)की पूजा प्रारंभ कर दी है। मंदिरों और घरों में होने वाली पूजन के साथ ही महिलाएं भजन-कीर्तन कर रही हैं। नई गरीबी लाइन के मंदिर में महिलाओं का भजन कीर्तन चल रहा है। आज रातभर महिलाएं जागरण करके इस व्रत को सुबह संपन्न करेंगी। यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन पार्वती जी ने निर्जला व्रत रखकर शिव जी को प्राप्त किया था। इसलिए इस दिन शिव पार्वती की पूजा का विशेष विधान है। महिलाओं ने आज सुबह से पूरे दिन निर्जला व्रत प्रारंभ किया और अगले दिन शनिवार की सुबह स्नान करने के बाद पारण करेंगी।