अन्त्योदय का विकास ही भाजपा की प्राथमिकता है

Post by: Poonam Soni

रामपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विधायक ने दिया मार्गदर्शन

इटारसी। समाज में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उदय ही अन्त्योदय (Antyodaya) है और अन्त्योदय का विकास ही भाजपा की प्राथमिकता है। उक्त उद्गार सोहागपुर के विधायक विजय पाल सिंह (MLA Vijay Pal Singh) ने ग्राम मरोड़ा में आयोजित रामपुर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में व्यक्त किये।
होशंगाबाद जिले के नव सृजित रामपुर ग्रामीण मंडल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंडल के प्रथम अध्यक्ष विनय यादव के गृह ग्राम मरोड़ा में आयोजित था। प्रथम दिन व प्रथम सत्र में भाजपा के जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (BJP District President Madhavdas Agrawal) ने शिवराज सरकार की कल्याणकारी नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए इन नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया था। दूसरे दिन एवं द्वितीय सत्र में प्रमुख वक्ता के रूप में बोलते हुए विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जो विचारधारा हमें दी है, उसका परिपालन हम और हमारी पार्टी आज भी कर रहे हैं, इसलिए भाजपा पूरे देश में सफलता की ओर अग्रसर है। भाजपा जिला महामंत्री बहादुर चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, दीपक अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया।

संयोजक एवं रामपुर मंडल अध्यक्ष विनय यादव (Vinay Yadav) ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं ने जो मार्गदर्शन हम कार्यकर्ताओं को दिया है, उसका पालन करते हुए हम पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक ग्रामीण जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। संचालन शशिकांत यादव ने किया। इस अवसर पर शम्भूदयाल पटेल, मोहन यादव, अरुण मलैया, दुर्गेश मेहरा, कृष्ण कुमार यादव, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, ओपी यादव, आशुतोष शरण तिवारी, दिनेश चौधरी, बंटी वर्मा, राजेश पाल आदि मुख्य रूप से मौज़ूद थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!