---Advertisement---

सभापति की चेतावनी और विधायक के निर्देश के बाद पार्क में सुधार कार्य हुए

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अटल पार्क में सभापति की चेतावनी के बाद नगर पालिका ने ओपन जिम, झूलों की मरम्मत और फव्वारे का सुधार कार्य करा दिया है। सभापति की चेतावनी के बाद विधायक डॉ. शर्मा ने भी मामले को संज्ञान में लेकर शहर के सभी पार्कों में सुधार कार्य कराने के निर्देश दिये थे।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व सभापति राकेश जाधव ने अटल पार्क में रख-रखाव के अभाव में झूले, स्ट्रीट लाइट, ओपन जिम, फाउंटेन बंद होने जैसी समस्या को लेकर सीएमओ इटारसी को जल्द समस्या का हल करने का कहते हुए समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।

नपा ने तत्काल जाधव के पत्र पर कार्यवाही करते हुए अटल पार्क का मेंटेनेंस करवा दिया है। सभापति जाधव ने नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ श्रीमती ऋतु मेहरा का आभार व्यक्त किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.