---Advertisement---

ऑल इंडिया लैदरबाल क्रिकेट प्रतियोगिता 29 जनवरी से

By
On:
Follow Us

– 5 फरवरी को फाइनल मैच के साथ होगा प्रतियोगिता का समापन
– प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 31 हजार है

इटारसी। चियर्स क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (All India Leather Ball Cricket Championship) का आयोजन 29 जनवरी से 5 फरवरी तक किया जा रहा है। आज मीडिया को आयोजन संबंधी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष तरुण पोपली, संयोजक कुलभूषण मिश्रा, उपाध्यक्ष भोजराज मूलचंदानी, अधिवक्ता नंदकिशोर साहू, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, सचिव संजय गुरयानी, सर्वप्रीत सिंघ भाटिया, अर्पण दुबे व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संचालन हिमांशु बाबू अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता की ट्रॉफियों का अनावरण भी किया गया।

आज पत्रकारवार्ता में आयोजन समिति के संयोजक कुलभूषण मिश्रा ने बताया कि ऑल इंडिया लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में देश के अनेक शहरों की नामी टीमें शामिल होने की सहमति दे चुकी हैं। चियर्स क्लब के अध्यक्ष तरुण पोपली ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा, कोलकाता, भुसावल, झांसी, नागपुर, इंदौर, बनारस, जयपुर और मुंबई की टीमें में शामिल होंगी।

इसके अलावा मध्य प्रदेश स्तर की विदिशा और बैतूल की टीम के साथ ही स्थानीय चार क्लब प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं जिसमें जीनियस इलेक्शन, एसबी शिवा, सिंसियर क्लब, रिलायंस क्लब, सुम्मी फैंस क्लब और राजेंद्र क्लब और लक्ष्य क्रिकेट क्लब की टीमें शामिल होंगी।

उन्होंने बताया कि क्रिकेट में आगे बढऩे के लिए लैदर बाल से खेलना जरूरी है, ताकि हमारे शहर के बच्चे भी आगे बढ़ सकें। सचिव संजय गुरयानी ने बताया कि 29 जनवरी को शहर के गांधी मैदान पर प्रारंभ होगी। प्रतिदिन दो मैच कराये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। गांधी मैदान को क्रिकेट के मुताबिक तैयार किया जा रहा है। मैदान से बाहर गेंद न जाए इसके लिए शेड के ऊपर जालियां लगाई जा रही हैं।

प्रतियोगिता के पुरस्कार

प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51000 रुपए और ट्राफी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की स्मृति में, द्वितीय पुरस्कार 31000 रुपए और ट्राफी पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष और समाजसेवी पाली जसपाल सिंघ भाटिया की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा दिया जाएगा। तीसरे पुरस्कार के तौर पर मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक साहू की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा दिया जाएगा।

आयोजन समिति में सांसद उदय प्रताप सिंह, विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, पूर्व विधायक विजय दुबे काकू भाई, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा और कांग्रेस नेता सुरेश गोयल समिति के संरक्षक हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष तरुण पोपली, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी, कार्यवाहक अध्यक्ष विष्णु पांडे, संजीव अग्रवाल, सतप्रीत छाबड़ा, सन्नी छाबड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र जोशी, भोजराज मूलचंदानी, सतेन्द्रपाल सिंह जग्गी, अनिल राठी, उपाध्यक्ष दुष्यंत चौहान, लीलाधर पटेल, राजीव दुबे, धर्मेश सोलंकी, संजय यादव, मो.जफर सिद्दीकी, शिबू मैथ्यू, सह सचिव अश्वनी मालवीय, अर्पण दुबे, गोल्डी यादव, कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र पांडे, मनीष सेतपलानी, संजय विश्वकर्मा और अमित जयसवाल शामिल किए गए हैं।

विशेष सहयोगी उमेश द्विवेदी, बीएस चौहान, जगदीश मालवीय, संतोष गुरियानी, अरविंद गोयल और कमल शुक्ला रहेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.