रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नगर कार्यकारिणी की घोषणा

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा (Bharatiya Janata Party Backward Classes Front) नगर मंडल इटारसी (Nagar Mandal Itarsi) की कार्यकारिणी घोषित हो गयी है। संगठन के नगर अध्यक्ष राहुल पटेल ने अपनी टीम में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री सहित मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, आईटी सेल, कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री जैसे पदों पर नियुक्तियां की हैं।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संजय चौधरी, देवेश वर्मा, संजय मालवीय, रितेश सोनी, आतिश सेन, देवेन्द्र मालवीय, मनीष यादव, मयूर मालवीय को महामंत्री, गौरव जैसवाल, सचिन शरण, विजय मलैया, राजकुमार पटेल, मयूर पटवा, अमित मौर्य को मंत्री, आकाश प्रजापति मीडिया प्रभारी, अमित मनवारे सह मीडिया प्रभारी, चंदन बाथरी आईटी सेल प्रभारी, शिवकांत मालवीय सह प्रभारी, आकाश यादव नीति एवं शोध प्रभारी, पुनीत पटेल कोषाध्यक्ष एवं कृतार्थ कुशवाह को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
नगर अध्यक्ष राहुल पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विष्णु दत्त शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, संभागीय प्रभारी पंकज जोशी, भारतीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, जिला संगठन प्रभारी राकेश जादौन, जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की सहमति से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News