तीरंदाजी एनआईएस कोच सूरज नंद ने तीरंदाज खिलाडिय़ों को बताएं टिप्स

तीरंदाजी एनआईएस कोच सूरज नंद ने तीरंदाज खिलाडिय़ों को बताएं टिप्स

इटारसी। तीरंदाजी नोडल खेल विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे, तीरंदाजी खेल के खिलाडिय़ों से मिलने सूरज नंद आर्चरी एनआईएस कोच एवं अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी बच्चों से मिलने ग्राउंड पर पहुंचे।

नोडल सेंटर सह संयोजक अश्वनी मालवीय ने बताया कि सूरज नंद बच्चों से ग्राउंड में मिले, लगभग 3 घंटे बच्चों को तीरंदाजी खेल के टिप्स और तकनीकी कौशल सिखाने का प्रयास किया। उन्होंनेे बताया की तीरंदाजी तो सभी लगभग खिलाड़ी करते हैं, परंतु हमें अच्छा तीरंदाज होने के लिए कुछ बारीकी को ध्यान में रखना आवश्यक रहता है। जैसे धनुष को पकडऩे का सही तरीका, धनुष के तीर को छोड़ते समय, समय का विशेष ध्यान रखना, कमान को खींचते समय शरीर के किस भाग का उपयोग किया जाना है, उस को ध्यान में रखना, साथ ही जब हम तीर को खींचते हैं तो हाथ की हथेली के किस हिस्से पर प्रेशर होगा, इस बात को विशेष रूप से ध्यान दिया जाना।

इन्हीं बातों की बारीकियों को बहुत सूक्ष्मता से समझाया, तीरंदाजी नोडल खेल विद्यालय की कोच गुंजन शर्मा से भी बच्चों की ऊंचाई, वजन और पौष्टिक भोजन के संबंध चर्चा की, और बच्चों को कैलोरी वाले भोजन को मुख्य रूप से बताने का प्रयास किया, हमें भोजन के समय भोजन की मात्रा नहीं कैलोरी और क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है, तभी हम खेल के क्षेत्र में मजबूत उत्तम और अच्छे खिलाड़ी बन सकेंगे, प्रशिक्षण में मुस्कान चौहान, माया गावंडे, मुस्कान कश्यप, पलक कीर, साक्षी यादव, मेघा, प्रियंका, पायल, कंचन, प्रेरणा, नंदनी सांगली, नंदनी मिर्धा, निकिता आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: