---Advertisement---

मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। कांग्रेस ने घोटालों और बिजली कटौती के विरुद्ध आज जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय सात रास्ते पर धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा उज्जैन महाकाल लोक में हुए कथित भ्रष्टाचार को स्वयं भगवान भोलेनाथ ने उजागर किया है, अब प्रदेश की भाजपा सरकार को कोई नहीं बचा सकता।

जिला प्रभारी एवं तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा ने कहा सतपुड़ा भवन अग्निकांड भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए किया है। इसके पूर्व 2018 में भी इसी प्रकार से सतपुड़ा भवन में अग्निकांड किया गया था जिससे सबूतों को मिटाया जा सके। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल ने नर्मदा पुरम जिले की चारों विधानसभाओं में विकास के लिए सरकार बदलने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि नर्मदा पुरम में पिछले 35 वर्षों में किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं किया है, इस क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ बेरोजगारी पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या शाह ने कहा शिवराज सिंह को पिछले 18 वर्षों में महिलाओं की याद नहीं आई, आज प्रदेश महिला अत्याचार में प्रदेश नंबर वन है।

कांग्रेस विचार विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश थापक ने कहा नर्मदापुरम में उपनगरीय क्षेत्र ग्वालटोली का उपयोग भाजपा ने सिर्फ वोटों के लिए किया है, पिछले ढाई दशक से इस क्षेत्र को मुख्य शहर से जोडऩे यहां के विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि हमेशा से उदासीन रहे हैं।

धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ओमप्रकाश रघुवंशी, विजय दुबे काकू भाई, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई एवं सुधीर पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, जनपद सदस्य हाकम सिंह, चन्द्रगोपाल मलैया, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सतपाल पलिया, रणवीर सिंह पटेल, मधुसूदन यादव, मोहन झालिया, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सैनी, सुनील शर्मा, राधेश्याम पटेल, बीनू बुधौलिया, राजकुमार उपाध्याय, बलवीर चौहान, विकास आर्य, अज़हर खान, कृष्णा चौहान, कुलदीप राठौड़, राकेश शर्मा महेश पांडे फैजान, भूपेश थापक, राकेश रघुवंशी, सत्यम तिवारी, गोल्डी बेस, मयूर जायसवाल, शैलेंद्र गोयल सहित आदि अनेक जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन शिवराज चंद्रोल और पंकज राठौर ने तथा आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष अजय सैनी ने किया।

भाजपा की पूर्व पार्षद दिव्या बस्तवार के भाई यतीश बस्तरवार ने कांग्रेस की सदस्यता ली। यतीश भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहे हैं। उन्हें मप्र प्रभारी संजय कपूर, विधायक और जिला प्रभारी संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवराज चंद्रोल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, इटारसी नगर अध्यक्ष मयूर जैसवाल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!