नमो-नमो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने भोजराज मूलचंदानी

Post by: Rohit Nage

Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी भोजराज मूलचंदानी को नमो-नमो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार शर्मा ने मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संस्था का मुख्यालय मुम्बई में है, एवं यह संस्था पंजीकृत है।

संस्था का मुख्य उद्देश्य पहले काम फिर नाम है। नमो-नमो संगठन का नियुक्ति पत्र स्थानीय विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने भोजराज मूलचंदानी को सौंपा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक अठोत्रा उपस्थित थे। श्री मूलचंदानी को नमो-नमो संगठन का प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनको बधाई प्रेषित की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!