होशंगाबाद। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा 11 जनवरी मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में नर्मदापुर (होशंगाबाद) के संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा इटारसी खेड़ा स्थित प्लेटिनम रिसोर्ट में भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों की बैठक लेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि इसके पश्चात होशंगाबाद ग्रामीण के मंडल विस्तारक, शक्ति केन्द्र संयोजक एवं मंडल पदाधिकारियों की द्वितीय बैठक लेंगे। तत्पश्चात तृतीय बैठक में सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्षगणों से वार्ता करेंगे। वहीं शाम को पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगें। तत्पश्चात साढे पांच बजे जिला कार्यालय में आगमन होगा एवं भारत स्टैंडस विथ मोदी अभियान के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं बुद्धीजीवी, प्रबुद्धवर्ग, वरिष्ठजन, कलाकार द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके पश्चात श्री शर्मा जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे एवं कमल पुष्प अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता के निवास पर भेंट करेंगे तदोपरांत भाजपा के बूथ अध्यक्ष के निवास पर भोजन करेंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल जिले के प्रवास पर रहेंगे


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com