---Advertisement---

भाजपा का लक्ष्य 51 फीसद वोट, प्रदेशाध्यक्ष बोले, सेवा करें जनप्रतिनिधि

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विष्ण दत्त शर्मा ने आज यहां रिसॉर्ट में पार्टी के जनप्रतिनिधियों, जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, प्रकोष्ठों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जनता ने केवल इसलिए चुना है, क्योंकि पार्टी को हमारी सेवा पर विश्वास है, इस विश्वास को बनाये रखने के लिए उन्होंने सभी चुने हुए जन प्रतिनिधियों से कहा कि वे जनता के बीच सेवक के तौर पर जाएं और जनता के कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अब चुनाव में 51 प्रतिशत वोट हासिल करना है और आपके लिए यह लक्ष्य दूर नहीं है।
आज इटारसी पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत गर्मजोशी से हुआ है। इस अवसर पर पार्टी के विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व मंत्री सरताज सिंह, पंकज चौरे, संदेश पुरोहित, शिवकिशोर रावत, कल्पेश अग्रवाल, राकेश जाधव, राजा तिवारी एवं जिले की भाजपा शासित नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, पार्षदों सहित खेल प्रकोष्ठ से पीयूष शर्मा, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ से अखिलेश खंडेलवाल, जिला महामंत्री मुकेश मैना, नीरज जैन, अभिषेक तिवारी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने रिसॉर्ट पहुंचने पर श्री शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया। श्री शर्मा को साफा बांधा गया।

VD 2

अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह भी जरूरी है, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी है, कि हमें यह समय जनता की सेवा में लगाना है। उन्होंने कहा कि हमने नगर पालिका, जनपद पंचायत जीत लीं, जिला पंचायत में समितियों पर कब्जा कर लिया, नर्मदापुरम का संगइन मजबूत और अनुशासित है। उन्होंने यहां की टीम को एकजुटता से काम करने पर प्रभारी राकेश जादौन और जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल की तारीफ की।
श्री शर्मा ने पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं को भी याद किया जिन्होंने मिलकर संगठन को सींचा और आज पार्टी इतनी बड़ी हो सकी। यहां केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से गरीब जनता को कैसे लाभ दिलाया जाए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने जा रहे सेवा पखवाड़ा के दौरान किये जाने वाले कार्यों की जानकारी देकर सभी को जनता के बीच जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता ने चुना है तो हमें सेवक की भूमिका निभानी ही होगी। श्री शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान हमें कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए कार्य करना है, आंगनवाडिय़ों को मजबूत बनाने महिला मोर्चा को काम करना है, आंगनवाडिय़ों में जाकर जन्मदिन, वर्षगांठ या अन्य खुशियों के अवसर मनायें, जो खर्च होटलों और रेस्टॉरेंट में करते हैं, वहां करें, टीबी मुक्त भारत के लिए पांच रोगियों की सेवा का लक्ष्य लेकर काम करें, पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करें, युवा मोर्चा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, गांधी जयंती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 75 लाख पौधों का लक्ष्य है। सेवा सप्ताह में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग, उपकरण देने का काम करें।

हर संगठन विशेष है

उन्होंने खेल प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सहित भाजपा के सभी संगठनों को विशेष बताते हुए कहा कि उनके माध्यम से हमें पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना है। प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया के माध्यम से खिलाडिय़ों को सुविधाएं दीं, जिसके नतीजे में हमारे खिलाड़ी मैडल ला रहे हैं।

शक्ति केन्द्रों का सशक्त बनायें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें बूथ मजबूत करना है, शक्ति केन्द्रों को मजबूत बनाना है। जो देश विरोधी ताकतों को वोटर बना रहे हैं, उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देना है। बिना राहुल गांधी का नाम लिये, श्री शर्मा ने कहा कि जिसके नेतृत्व को किलो और लीटर में फर्क नहीं, उससे घबराने की जरूरत नहीं। हमें गुरूर नहीं बल्कि सेवाभाव से जनता के बीच जाना है।

51 फीसद वोट दूर नहीं

भाजपा अध्यक्ष व्हीडी शर्मा ने कहा कि पंचायतों और नगर पालिकाओं में हम पचास फीसद के आसपास पहुंचे हैं, अब 51 फीसद वोट का लक्ष्य है, जो अधिक दूर नहीं है। इसके लिए हमें ईमानदारी से सेवा करना है, बुद्धिजीवियों को जोड़ें, उनसे बात करें। मप्र में नर्मदापुरम को एक नंबर जिला बनाने का संकल्प लें। उन्होंने सभी से हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.