कांग्रेस ने किया कालीचरण बाबा का पुतला दहन

कांग्रेस ने किया कालीचरण बाबा का पुतला दहन

इटारसी। छत्तीसगढ़ में हुई धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले तथाकथित संत कालीचरण (Kalicharan Baba) का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस के साथ मिलकर महात्मा गांधी के सम्मान में इटारसी नगर में जय स्तंभ चौक पर कालीचरण बाबा का पुतला दहन करते हुए घोर निंदा की। इस प्रकार से राष्ट्रपिता के खिलाफ टिप्पणी करना ठीक नहीं। इनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दायर होना चाहिए।
पुतला दहन में जिला महामंत्री संजय दुबे, संतोष गुरयानी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय केलू, गजानंद तिवारी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, चंद्रकांत बहारे, अमृत कबीरया, कांग्रेस सचिव राहुल दुबे, नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष राकेश चंदेले, अनूप जैन, नगर महामंत्री मुकेश पिंकी शर्मा, अनुसूचित विभाग नगर अध्यक्ष सोनू बकोरिया, खेल विभाग नगर अध्यक्ष रामशंकर सोनकर, अमित ठाकुर, यंग बिग्रेड सेवादल नगर अध्यक्ष शुभम वालिया, पवन मेहरा, अमल सरकार और मोहित पटेल सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: