दीवाली मिलन एवं सेल्फी विद रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित

दीवाली मिलन एवं सेल्फी विद रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित

महिला वर्ग में राधा केवट एवं बलिका वर्ग में जया रायकवार

इटारसी। रविवार को मराठी स्कूल आठवी लाइन में युवा मांझी समाज संगठन (Yuva Manjhi Samaj Organization) के तत्वावधान में दीवाली (Diwali) मिलन और सेल्फी विद रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय धावक एशिया पैसिफिक मास्टर (International runner asia pacific master) रिले रेस स्वर्ण एवं रजत विजेता मलेशिया 2018 एवं पुलिस आरक्षक होशंगाबाद जयश्री रायकवार थीं। अध्यक्षता अशोक गोयले ने की। स्वतंत्र कश्यप, रवि संतौरे होशंगाबाद निषाद सेना प्रमुख थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एडवोकेट बीएल केवट, सुरेश कहार, रामदास कहार ने विचार रखे। युवा मांझी समाज संगठन के अध्यक्ष रोहित रायकवार, उपाध्यक्ष रजत रायकवार, सचिव लक्ष्मी नारयण गोयले, महामंत्री सोनू रायकवार, कोषाध्यक्ष संतोष रायकवार, महामंत्री मुकेश मांझी, संजय कहार सुमित केवट ने भी संबोधित किया। संचालन मोहन रायकवार ने व आभार अनिल केवट ने किया। युवा मांझी समाज संगठन (Yuva Manjhi Samaj Organization) के प्रवक्ता अनिल केवट ने बताया कि इस वर्ष रंगोली प्रतियोगिता में समाज की 48 महिला एवं बलिकाओं ने भाग लिया था। सभी प्रतियोगियों को आज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लिये सभी प्रतियोगी को प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया है।

29 it 3 1

इनको मिले पुरस्कार
रंगोली में महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार राधा केवट बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रंगोली, द्वितीय पुरस्कार पूजा रायकवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, तृतीय वर्षा रायकवार धार्मिक रंगोली, बालिका वर्ग में प्रथम जया रायकवार पर्यावरण संदेश रंगोली, द्वितीय वैशाली रायकवार कोरोना फाइटर रंगोली एवं तृतीय नीतू पेहलिया देवी लक्ष्मी रंगोली पर दिया। कार्यक्रम में निर्णायक होशंगाबाद से शिक्षक धनराज मंसोरिया उपस्थित हुये।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!