इटारसी। न्यास कालोनी स्थित एक मकान एचआईजी-10 (HIG-10) में करंट (Current) से एक नाबालिक की मौत हो गयी है। अस्पताल (Hospital) से मेमो मिलने पर पुलिस (Police) ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
एएसआई संजय रघुवंशी (ASI Sanjay Raghuvanshi) ने बताया कि आज ओझा बस्ती के तीन बच्चे उक्त मकान में घुसे थे, जिसमें से सुरेन्द्र 14 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार तीन लड़के विगत करीब दस वर्ष से बंद पड़े खंडहरनुमा मकान में घुसे थे, एक लड़का सुरेन्द्र भीतर जाकर प्रथम तल पर पहुंचा। इस दौरान उसे करंट लगा तो शेष दोनों लड़के उसे उसी हाल में छोड़कर भागे और ओझा बस्ती में खबर की। बस्ती से लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। यह मकान किसी शशांक जैन का है, जो उन्होंने इंडियन ऑयल (Indian Oil) वालों से खरीदा था, लेकिन इस मकान में कभी वे रहने नहीं आये। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। नाबालिक उस घर में कैसे और क्यों पहुंचा था उसकी जांच की जा रही है। डॉक्टर ने करंट से मौत होना बताया है।
वर्षों से बंद पड़े मकान में करंट से नाबालिग की मौत


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









