डीआरएम ने लिया यात्री सुविधाओं का जायजा

Post by: Rohit Nage

इटारसी। पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल (West Central Railway Bhopal Division) रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय (Saurabh Bandopadhyay) ने आज यहां रेलवे स्टेशन की सफाई, उपलब्ध यात्री सुविधा एवं सेवाओं का जायजा लेकर उसे बेहतर बनाये रखने के निर्देश दिये।
पॉयलट/ट्रेन मैनेजर लॉबी (Pilot/Train Manager Lobby) का निरीक्षण के दौरान डीआरएम (DRM) ने कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया। लॉबी कर्मचारियों से सुरक्षा एवं संरक्षा नियमों के संबंध में पूछताछ की और कर्मचारियों द्वारा दिये जवाब से संतुष्ट नजर आए।

रेलवे अस्पताल नयायार्ड पहुंचे

डीआरएम ने रेलवे अस्पताल नयायार्ड  (Railway Hospital Newyard) में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा मरीजों के लिए पर्याप्त चिकित्सा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड (Kovid,) मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाये। डॉक्टरों से कहा कि स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर अस्पताल में आरटीपीसीआर (RTPCR) जांच शीघ्र चालू कराएं। डीआरएम ने अस्पताल में जरूरी सुधार के निर्देश भी दिए।
वैगन रिपेयर शेड (Wagon Repair Shed) पहुंचकर डीआरएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। शेड की साफ सफाई एवं जरूरी सुधार के लिए निर्देश दिए। दुर्घटना राहत गाड़ी का निरीक्षण कर चिकित्सा उपकरणों एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। रेल संरक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा की और निर्धारित मानकों को परखा। कैरिज एवं वैगन डिपो (Carriage & Wagon Depot) का निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कर्मचारियों से गाड़ी परीक्षण से संबंधित सवाल किए। कर्मचारियों द्वारा दिये गए सही जवाब से संतुष्ट नजर आए।
विद्युत लोको शेड (electric loco shed) में डीआरएम ने बोगी सेक्शन का दौरा किया। इस दौरान ई-6 सेक्शन द्वारा एसआर कॉन्टैक्टर बेंच का अवलोकन किया एवं शेड की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।
डीआरएम ने हबीबगंज- इटारसी रेल खंड का विंडो (खिड़की) निरीक्षण कर रेल खंड पर स्थित रेल पुलों, रेल पथ, ओएचई, संबद्ध उपकरण एवं सिग्नल प्रणाली का सघन निरीक्षण किया एवं कार्य क्षमता को परखा तथा आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आशा चमनिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य) महेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रवींद्र शर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (फ्रेट) अजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व पर्यवेक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!