
Eid ul-Fitr 2022: Prayer for peace in the country
Eid ul-Fitr 2022: देश में अमन शांति की मांगी दुआ
इटारसी। आज ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार अकीदत से मना।ईद की पहली नमाज़ नाला मोहल्ला ईदगाह में अता की। उसके बाद सुन्नी जामा मस्जिद ईदगाह मस्जिद लकड़गंज, जामा मस्जिद पांचवी लाइन,और नया यार्ड मस्जिद में ईद की नमाज अता की गई। नमाज़ के बाद सबने गले मिल कर मुबारकबाद दी।
सुन्नी जामा मस्जिद ईदगाह मस्जिद लकड़गंज में इमाम साहब आज़म रज़ा ने मुल्क की तरक्की, सब की हिफाजत, अमन चैन और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी और नमाज अता करवाई। ईद पर प्रशासन के सहयोग पर मुस्लिम समाज ने आभार व्यक्त किया।
CATEGORIES Itarsi News