महिला वाहिनी का गठन, महिला सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम

महिला वाहिनी का गठन, महिला सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम

इटारसी। रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (Rail User Advisory Committee) के सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि दीपक हरिनारायण अग्रवाल (MP representative Deepak Harinarayan Agrawal)ने रेल सुरक्षा बल (Rail security force) में महिला वाहिनी (Mahila VAhini) के गठन पर डीआरएम(DRM) और सांसद का आभार व्यक्त किया है।
अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने विगत दिवस ट्रेन में अवैध वेंडरिंग, महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल्वे स्टेशन पर महिला आरपीएफ कर्मियों की पर्याप्त संख्या उपलब्ध कराने हेतु सांसद राव उदय प्रताप सिंह(Rao Uday Pratap Singh, MP) एवं मंडल रेल प्रबंधक उदय बोरबणकर (Divisional Railway Manager Uday Borwankar) से पत्र एवं व्यक्तिगत अनुरोध किया था। सांसद के निर्देशन में मंडल रेल प्रबंधक ने रेल सुरक्षा बल की दो महिला वाहिनी अवंति बाई एवं अहिल्या बाई का गठन किया है। ये दोनों वाहिनी अवैध वेंडरिंग एवं महिला रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान संभावित संकट के प्रति सतर्क रहने हेतु जागरूक करेगी, साथ ही यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। ये दोनों वाहिनी बीना-भोपाल-इटारसी एवं खंडवा-इटारसी रूट पर लगातार टे्रन में चलेंगी। यह महिला सुरक्षा एवं अवैध वेंडरिंग रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!