होशंगाबाद। सीएम हैल्प लाइन(CM Helpline) में दर्ज शिकायतो के निराकरण में होशंगाबाद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। कलेक्टर होशंगाबाद धनंजय सिंह(Collector Hoshangabad Dhananjay Singh) द्वारा सीएम हैल्प लाइन(CM Helpline) की शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग(Monitoring) एवं विभागीय समन्वय से जिला प्रदेश में अव्वल आया है। ज्ञातव्य है कि होशंगाबाद जिला पिछले माह प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा था। प्रति माह जारी होने वाली सीएम हैल्प लाइन की रेकिंग(Ranking) में हमेशा जिला टॉप 5 में रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सिंह द्वारा सभी जिला अधिकारियो को प्रतिदिन 10-10 शिकायतो का शिकायतकर्ताओ से स्वयं बात करके शिकायतो का संतुष्टि-पूर्ण निराकरण कराने के निर्देश समयसीमा एवं विभागीय समीक्षा बैठम में निर्देश दिये जाते हैं।
सीएम हेल्पलाइन में होशंगाबाद जिला प्रदेश में अव्वल

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








