---Advertisement---

एजीपी शुक्ला को आईजी ने दिया प्रशंसा पत्र

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। तृतीय अपर सत्र न्यायालय (Third Additional Sessions Court) एवं प्रथम अपर सत्र न्यायालय (First Additional Sessions Court) में पदस्थ अपर लोक अभियोजक राजीव शुक्ला (Additional Public Prosecutor Rajeev Shukla) ने थाना के अपराध क्रमांक 9/ 14 धारा 307 /302 /34 भारतीय दंड विधान एवं 25 आम्र्स एक्ट में आरोपी सियाराम धुर्वे माखन धुर्वे एवं संजू धुर्वे को आजीवन कारावास की सजा से दंडित कराने में शासन का पक्ष मजबूती से रखा था।
इस गंभीर मामले में उत्कृष्ट पैरवी करने के परिप्रेक्ष्य में श्री शुक्ला को नर्मदापुरम जोन की पुलिस महानिरीक्षक दीपिका सूरी (Narmadapuram Zone, Inspector General of Police Deepika Suri) के द्वारा सम्मान पत्र दिया है। आईजी नर्मदापुरम ने प्रशंसा करते हुए यह कहा है कि गंभीर मामले में आपके द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान शासन की ओर से उत्कृष्ट पैरवी करते हुए आरोपी गणों को दोष सिद्धि कराए जाने में महत्वपूर्ण दायित्व निभाया है।
अत: आपके इस कार्य एवं उत्कृष्ट पैरवी की प्रशंसा करती हूं तथा अपेक्षा करती हूं कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शासन पक्ष का सहयोग करते रहेंगे। श्री शुक्ला को मिले इस प्रशंसा पत्र से उनके शुभचिंतकों ने एवं अधिवक्ता मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.