के वी एम स्कूल जमानी का वार्षिक उत्सव के साथ गणतंत्र दिवस मना

इटारसी। केवीएम हायर सेकंडरी स्कूल जमानी में गणतंत्र दिवस के साथ शाला का वार्षिक उत्सव भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रायमरी कक्षा से 12 वी तक के छात्र छात्राओं द्वारा मनोरंजक, शिक्षाप्रद, शारीरिक व्यायाम व जीवन के मार्गदर्शन की सफल प्रस्तुतियां दीं गई। जिन्हें अभिभावकों व अथितियों द्वारा बहुत सराहा गया।

शाला की कोडिनेटर श्रीमती स्वामी ने अपना विशेष उदबोधन दिया। साथ ही रंगमंच कलाकार श्री सुभाष लोवंशी जी का सम्मान किया गया। गीत की विलुप्त होती विधा आल्हा, जिसे नर्मदांचल में कवि श्री सुनील भिलाला जीवित रखे हैं, उनका एकल काव्य पाठ भी हुआ। जिसे श्रोताओं का भरपूर प्यार मिला। पत्रकार संदीप चिमनिया ने अपनी विशिष्ट कला व वाक पटुता से श्रोताओं को गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा सोनी व आलोक शुक्ल अनूप द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. सुभाष दुबे ने आभार व विद्यार्थियों को आशीष वचन कहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: