रामजी की शोभायात्रा में पालकी में लड्डू गोपाल भी हुए शामिल

इटारसी। गुरुवार को श्रीरामनवमी के अवसर पर श्री राम जन्ममहोत्सव समिति द्वारा आयोजित 9 दिवसीय श्री राम जन्ममहोत्सव अंतर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की ऐतिहासिक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

शोभायात्रा में पहली बार श्रीद्वारकाधीश बड़ा मंदिर के लड्डू गोपाल की पालकी शामिल की गयी वहीं शिवशक्ति मण्डल गांधीनगर एवं सर्व हिंदू समाज द्वारा निकाली जा रही श्रीराम शोभायात्रा भी इसी में शामिल हो गयी। इसके बाद शोभायात्रा की भव्यता और बढ़ गयी। शोभायात्रा में बग्घी पर विराजे श्री श्री 1008 श्री युवराज स्वामी रामकृष्णचार्य महाराज जी का विभिन्न स्थानों पर पुष्पहार एवं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पुरुषों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला शक्ति भी उपस्थित रही।

शोभायात्रा के मार्ग पर व्यापार महासंघ, संस्कृत पाठशाला समिति, इच्छापूर्ति गणेश मंदिर, शुभ मंगल घाना, समिति के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सावरिया के निवास, जैन समाज, नगर कांग्रेस कमेटी, गोठी ज्वेलर्स, नितिन अग्रवाल बंदरिया वालों, संयुक्त व्यापार महासंगठन, सिख समाज सहित कई अन्य सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया एवं प्रसाद भी वितरित किया। जयस्तंभ चौक पर शोभायात्रा में रंगारंग आतिशबाजी की गई।

शोभायात्रा में शामिल घोड़े, बग्घी, ढोल, डीजे पर बज रही धार्मिक धुन ने इटारसी की फिजा राममय कर दी। शोभायात्रा में विधायक एवं समिति के मुख्य संरक्षक डॉ सीतासरन शर्मा, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नपाध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, संरक्षक प्रमोद पगारे, अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सावरिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा, सचिव अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सहकोषाध्यक्ष अमित सेठ सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!