मध्यप्रदेश के विवेक सागर का विश्वकप के लिए इंडियन हॉकी टीम में चयन

इटारसी। विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए इंडियन हॉकी टीम का चयन हो गया है। टीम में इटारसी जिला नर्मदापुरम के खिलाड़ी विवेक सागर को भी शामिल किया है। विवेक टीम में मिडफील्डर के तौर पर खेलेंगे।

उल्लेखनीय है कि विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता 13 से 29 जनवरी तक ओडीसा में होगी। विश्वकप में भारतीय टीम पूल डी में शामिल है। इंडिया का पहला मैच 13 जनवरी को स्पेन के साथ होगा। दूसरा मैच 15 जनवरी को इंग्लैंड से तथा तीसरा 19 जनवरी को वेल्स से होगा।

ये है भारतीय टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम में कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश गोलकीपर, डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह कप्तान, वरुण कुमार, अमित रोहिदास उप-कप्तान, नीलम संजीप, मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांता शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, फॉरवर्ड मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह तथा वैकल्पिक खिलाड़ी राजकुमार पाल और जुगराज सिंह शामिल किये गये हैं।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: